Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, किया बड़ा खुलासा

59 साल की उम्र में भी अविवाहित सलमान ने अब अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की है। दरअसल, वह हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना' के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे।

25 Sep 2025

सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 59 साल की उम्र में भी अविवाहित सलमान ने अब अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की है। दरअसल, वह हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना' के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे। बातचीत के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि भले ही उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वह जल्द ही पिता बनने की इच्छा रखते हैं।

सलमान खान ने शो के दौरान अपनी पिता बनने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा, "बच्चे तो जरूर होंगे, और बहुत जल्द होंगे। एक दिन मैं पक्का पिता बनूंगा। आगे क्या होता है, वो वक्त बताएगा।" इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने रिश्तों पर भी खुलकर बात की। सलमान ने कहा, "जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा तरक्की कर लेता है, तो वहीं से रिश्तों में दरार आने लगती है। असुरक्षा की भावना जगह बनाने लगती है। अगर दोनों साथ में कदम मिलाकर आगे बढ़ें, तभी रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है।"

सलमान ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, "रिश्ते तभी टिकते हैं जब दोनों एक-दूसरे का बोझ बांटें। मेरा मानना है कि अगर चीजें नहीं चल पाईं, तो बस नहीं चल पाईं। और अगर किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो वो मैं खुद हूं।"

गौरतलब है कि टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना' के इस एपिसोड में सलमान के साथ आमिर खान भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान आमिर ने भी अपने निजी जीवन का जिक्र किया और रीना दत्ता से तलाक के दिनों की यादें शेयर कीं। यह पूरा एपिसोड अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, किया बड़ा खुलासा
59 साल की उम्र में भी अविवाहित सलमान ने अब अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की है। दरअसल, वह हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News